10 सबसे अच्छे नैतिक कहानियां – Top 10 moral stories in hindi (2024) 

top-10-moral-stories-in-hindi
Image sources: freepik.com

नैतिक कहानियां सदियों से ज्ञान और मूल्यों को पीढ़ी दर पीढ़ी सिखाने का एक प्रभावी माध्यम रही हैं। ये कहानियां न केवल मनोरंजक होती हैं, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण सबक भी सिखाती हैं। ये कहानियां बच्चों को सही और गलत में भेद करना, कठिनाइयों का सामना करना और दूसरों के साथ सम्मान से पेश आना सिखाती हैं।

आज के इस ब्लॉग पोस्ट में, हम आपके लिए 10 बेहतरीन और प्रेरणादायक नैतिक कहानियां हिन्दी में लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने बच्चों को सुना सकते हैं या खुद पढ़ सकते हैं। ये कहानियां 2024 में बहुत लोकप्रिय हैं और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर मूल्यवान सबक प्रदान करती हैं।

1. राजा के दरबार में न्याय की कहानी:

justice-in-the-king's-court
Image sources: freepik.com

एक राज्य में एक बुद्धिमान राजा रहता था। एक दिन, राजा के दरबारियों ने अपने राज्य के दो व्यक्तियों को राजा के सामने पेश किये। जोकि, दोनों व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। राजा ने दोनों व्यक्तियों की बात बारी-बारी से सुनी। दोनों व्यक्ति एक दूसरे के ऊपर चोरी का आरोप लगा रहे थे।

राजा के सामने रखे एक बाल्टी पानी में दोनों व्यक्तियों को बारी-बारी से अपने हाथ डुबोने के लिए बोला, जो व्यक्ति झूठ बोल रहा होगा उसके हाथ डालने से पानी का रंग लाल हो जाएगा। इसप्रकार, अब चोरी किया हुआ व्यक्ति सहम गया और सारी बातें सच-सच बताने लगा। राजा के सामने सच कबूल कर लिया और बताया कि उसने झूठा आरोप लगाया था। राजा ने उस व्यक्ति को माफ कर दिया और उसे सच बोलने के लिए पुरस्कृत किया।

नैतिक सीख🧠: हमें हमेशा सच बोलने का साहस करना चाहिए, भले ही परिस्थिति कैसी भी हो। सच बोलने से आपका सम्मान बढ़ता है और समाज में आपकी विश्वसनीयता मजबूत होती है।

2. चींटी और टिड्डे की कहानी:

story-of-ant-and-grasshopper
Image sources: freepik.com

एक जंगल में चींटी और टिड्डे साथ रहते थे। चींटी हमेशा मेहनत करके भोजन इकट्ठा करती थी, जबकि टिड्डा सिर्फ गाना-बजाना और मौज-मस्ती करता था। गर्मियों के दिनों में चींटी खाने के लिए अनाज इकट्ठा करती रही, जबकि टिड्डा आराम करता रहा।

जब बारिश आई और टिड्डे के पास भोजन की कमी हो गई, और टिड्डे के पास खाने के लिए कुछ नहीं बचा था। बारिश लगातार हो रही थी। टिड्डे को कुछ समझ नहीं आ रहा था अब क्या करे वह खान कहाँ से लाये। वह चींटी से भोजन मांगने गया, लेकिन चींटी ने उसे मना कर दिया। चींटी ने टिड्डे को उसकी आलसपन के बारे में याद दिलाया और कहा कि मेहनत का फल मीठा होता है।

नैतिक सीख🧠: हमें हमेशा मेहनत करनी चाहिए और भविष्य के लिए तैयार रहना चाहिए। बिना मेहनत के सफलता प्राप्त करना संभव नहीं है।

3. ईमानदारी की ताकत की कहानी:

moral-story-in-hindi-1
Image sources: freepik.com

एक छोटे से गांव में रामू नाम का एक लड़का रहता था वह बहुत ही नेक, चतुर और ईमानदार लड़का था। वह हमेशा सच बोलता था और कभी चोरी नहीं करता था। उसकी ईमानदारी के कारण गांव के सभी लोग उसका आदर करते थे। एक रात वह अपने घर के दरवाजे पे सोया था। उसी रात कुछ गांव के व्यक्ति उसके बगल वाले घर में चोरी करके समान ले जा रहे थे।

तभी उनके पैरों की आवाज से रामू की आँख खुल गयी रामू उन लोगों के पास गया और देखा तो वे गांव के कुछ व्यक्ति थे जो चोरी किये थे। वें रामू को रिश्वत देने लगे और कहने लगे इस बात को तुम किसी से मत बताना।

अगले दिन गांव में पंचायत जुटी जिसमें रामू ने सभी के सामने जा के सारी बात सच-सच बता दिया। जिसके लिए चोरों को दंड देने की सजा सुनाई गई और रामू के ईमानदारी की सभी ने तारीफ की और उसे गांव के लोगों ने पुरस्कृत भी किया।

नैतिक सीख🧠: ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुणों में से एक है। यह न केवल दूसरों का विश्वास जीतने में मदद करता है, बल्कि आत्म-सम्मान और शांति भी दिलाता है।

इन्हें भी देखें: 10+ मजेदार प्रेरणादायक हिंदी कहानियां जो आपके सोचने की क्षमता को बदल सकती हैं

4. किसान और साधु महात्मा की कहानी:

hindi-moral-story
Image sources: freepik.com

एक गरीब किसान था, जिसके पास बहुत ज़मीन थी। लेकिन वह उतना ही गरीब था क्योंकि वह बहुत आलसी था वह खेतों में काम नहीं करना चाहता था। जिसके कारण कभी कभी तो वह और उसके बच्चे भूखे ही सो जाते थे। एक दिन उसके घर के बगल से एक बूढ़ा साधु महात्मा जा रहे थे।

वे उस किसान को उदास बैठे हुये देख कर बोला तुम उदास क्यों बैठे हो किसान ने सारी बात उस महात्मा को बता दी । अगले दिन वही बूढ़ा साधु फिर से किसान के पास आया और बोल बहुत पहले गांव में चोरी हुयी थी और चोरों ने चोरी किया हुआ धन आप के खेत में छिपा दिये थे। और मुझे किसी से न बताने की बात कही थी।

अगर तुम आमिर बनाना चाहते हो तो अपने खेतों की जुताई करके धन निकाल लो। किसान को लालच आ गया वह खेतों की जुताई किया। लेकिन कुछ मिला नहीं उसी रात उस बूढ़े संत ने खेत मे बीज डाल दिये और अच्छी बारिश हो गई। जिसके कारण अच्छे फसल आ गयी फसल देख किसान खुश हो गया।

नैतिक सीख🧠: सफलता के लिए कड़ी मेहनत बहुत जरूरी है। बिना मेहनत के कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता।

5. लालची कुत्ता की कहानी:

hindi-moral-story-1
Image sources: freepik.com

एक कुत्ते घूमते-घूमते किसी घर से एक रोटी अपने बच्चे के लिए लेकर के पुल के ऊपर से जा रहा था। वह नदी पार करते समय पानी में अपना प्रतिबिंब देखता है और उसे रोटी का दूसरा टुकड़ा भी दिखाई देता है। वह रोटी छीनने के लिए पानी में कूद जाता है, लेकिन उसकी रोटी भी बह जाती है। और वह बहुत बुरे परिस्थितयो में फंस जाता हैं।

नैतिक सीख🧠: लालच बहुत बुरी चीज है।

6. दूधवाली और उसकी गाय की कहानी:

hindi-moral-story-2
Image sources: freepik.com

एक दूधवाली अपनी गाय को शहर ले जा रही थी। रास्ते में, वह सोचने लगती है कि वह दूध बेचकर कितने पैसे कमाएगी, फिर उन पैसों से कितने मुर्गी खरीदेगी, और फिर मुर्गियों से कितने अंडे मिलेगा। इसी सोच में वह इतनी खो जाती है कि उसकी गाय एक गड्ढे में गिरकर मर जाती है।

नैतिक सीख🧠: हवा में महल बनाने से पहले अपने पैरों को जमीन रखना सीखें।

7. बूढ़ी औरत और उसकी बकरी की कहानी:

the-story-of-the-old-woman-and-her-goat
Image sources: freepik.com

एक बूढ़ी औरत अपनी बकरी को जंगल में चराने ले जाती थी। एक दिन, वह थक कर सो जाती है। बकरी जंगल किनारे नदी से पानी पीने चली जाती है। फिर वह देखती है कुछ शिकारी आ रहे हैं तब वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं उसकी आवाज सुन जंगल के सभी जानवर इकठा हो गये। सभी जानवर मिलकर उस शिकारी को मार गिराते हैं। इस घटना को सुन बूढ़ी औरत ने अपनी बकरी की बहुत सरहना की और उसे खाने को अच्छा-अच्छा दिया।

नैतिक सीख🧠: बुद्धि और चतुराई से मुश्किलों का समाधान किया जा सकता है।

और देखें: 9 शिक्षाप्रद कहानियां जो छोटे बच्चों को बड़ों की तरह सोचना सिखाएंगी

8. शेर और चूहे की कहानी:

story-of-lion-and-mouse
Image sources: freepik.com

एक जंगल में एक शेर रहता था जो बहुत घमंडी था। एक दिन, एक छोटा चूहा उसके सामने आ गया। शेर ने चूहे को मारने का फैसला किया। चूहे ने शेर से कहा कि उसे छोड़ दे क्योंकि वह भी किसी दिन उसकी मदद कर सकता है। शेर हँसने लगा और चूहे को छोड़ दिया। कुछ दिनों बाद, शेर एक जाल में फंस गया। उस दिन चूहे ने अपना वादा पुरा किया शेर को जाल से बाहर निकलने में मदद की।

नैतिक सीख🧠: कभी किसी को कम नहीं समझना चाहिए हर तरह के लोगों की इंसान को जरूरत पड़ती हैं।

9. गुस्से वाला लड़का की कहानी:

story-of-angry-boy
Image sources: freepik.com

एक गाँव में एक लड़का रहता था जो बहुत गुस्से वाला था। वह बात बात में गुस्सा करके कुछ न कुछ उठा के फेंक देता था। एक दिन, उसे एक बुद्धिमान व्यक्ति ने एक थैली में बहुत सारे पत्थर देकर कहा कि जब भी तुम्हें गुस्सा आए तो इनमें से एक पत्थर निकाल के तेजी से फेक देना। कुछ दिनों बाद, थैली खाली हो गई और लड़के ने गुस्सा करना बंद कर दिया।

नैतिक सीख🧠: सोच समझ कर संयम से लिया गया फैसला व्यक्ति को उचाइयों पर ले जाती हैं।

ये भी देखें: बच्चे के बोलने के विकास को बढ़ावा देने के लिए 11 आसान तरीके

10. गरीब लड़का और सोने का सिक्का की कहानी:

story-of-the-poor-boy-and-the-gold-coin
Image sources: freepik.com

कुछ समय पहले की बात हैं, एक गरीब लड़का था जो हमेशा सच बोलता था। एक दिन, उसे रास्ते में एक सोने का सिक्का मिला। उसने सिक्का उठाया और उसे अपने पास रख लिया। अगले दिन, उसने उसी जगह एक फिर और सोने का सिक्का मिल। उसने वह भी उठा लिया। इस तरह, उसने कई दिनों तक सिक्के उठता रहा।

एक दिन, एक अमीर आदमी ने लड़के को सिक्के उठाते हुए देखा। उसने लड़के से पूछा कि ये सिक्के तुम्हें कहाँ से मिलते हैं। लड़के पूरी घटना सच-सच बता दिया कि उसे ये सिक्के रास्ते में मिलते हैं। अमीर आदमी लड़के की ईमानदारी से प्रभावित हुआ। उसने लड़के को सिक्के रखने की अनुमति दी और उसे एक नौकरी भी दे दी।

नैतिक शिक्षा🧠: सच्चाई और ईमानदारी हमेशा इंसान को सभी के नजरों में उसे ऊपर उठाती हैं।

हिंदी प्रेरणादायक कहानियां में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

निष्कर्ष (Conclusion):

इस लेख में हमने आपको बहुत अच्छी अच्छी मजेदार और प्रेरणादायक नैतिक कहानियां हिंदी में बताये हैं। जो आपको और आपके बच्चे का बहुत मनोरंजन करा सकती हैं। हमे उम्मीद हैं, इस लेख में दिये गये मजेदार स्टोरी हिंदी में आपके बच्चे का मूड बदल देगा वह प्रसन्नचित हो जाएगा। हमने आपको छोटी नैतिक कहानी भी बताई हैं जो आपके बच्चे को सुनकर मजा आ जाएगा और वह बड़ों की तरह सोचने के लिए आतुर हो जाएगा।

Content Review Details

Last Reviewed: 22 February 2024

Next Review: 22 February 2025

Our team has reviewed this content. This is updated information to date. See more about our editorial policy.

Leave a Reply