आयांश नाम का अर्थ (मतलब) और राशिफल Aayansh meaning in hindi

aayansh-meaning-in-hindi
Image sources: canva.com

बच्चाघर के इस लेख में आज हम एक ऐसा नाम के बारे में जानेंगे जिसे लोग भगवान का दिया हुआ एक बहुत बड़ा खजाना मानते हैं वह नाम हैं आयांश। यह नाम लोगों दस लोगों में से तीन या चार लोग अपने बच्चे के लिए चुनते हैं। जबकि इस नाम के बच्चों के अंदर अनेकों प्रकार के अच्छे गुण देखे जाते हैं। जैसे साहसी, आत्मविश्वासी, और ऊर्जावान होते हैं। जबकि, आयांश एक ऐसा शब्द हैं जिसमें इस जगत को बनाने वाले, हमे इस दुनिया में लाने वाले माता-पिता और इस दुनिया को रोशन करने वाले सूर्यदेव का अंश पाया जाता हैं।

आयांश नाम का अर्थ (Aayansh meaning in hindi)

आयांश नाम बहुत सार्थक अर्थ वाला हैं। जिस प्रकार सुबह होने पर सूर्य के प्रकाश के आगमन से हमारा संसार प्रकाशित हो उठता हैं और हमारे साथ मिलकर हमारे जीवन को रोशन कर देता हैं। ठीक इसी प्रकार, आयांश नाम का बच्चा भगवान के उपहार के रूप में जिस माता-पिता के जीवन में आता हैं। वह बच्चा ठीक सूर्य की तरह उनके जीवन को प्रज्वलित कर देता हैं। यदि और आसान शब्दों में कहा जाये तो आयांश नाम का वर्गीकारण निम्नलिखित प्रकार से किया जा सकता हैं:

  • आय का अर्थ: सूर्य की पहली किरण का आगमन, रोशन करना या प्रकाशित करना।
  • अंश का अर्थ: माता-पिता तथा परिवार का एक हिस्सा बनना।

इसके अतिरिक्त, आयांश नाम का अर्थ “जीवन का सार” या “जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा” भी माना जा सकता है। यह नाम उस व्यक्ति को दर्शाता है जो जीवन में सकारात्मकता और प्रकाश लाता है।

और देखें: अमित नाम का रहस्य! जानिए इसके अद्भुत अर्थ – Amit Meaning In Hindi

आयांश नाम का राशिफल (Aayansh naam ki rashi):

किसी व्यक्ति के नाम का उसके जीवन और भाग्य पर गहरा प्रभाव माना जाता है। जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति के आधार पर व्यक्ति की राशि निर्धारित होती है। जबकि, आयांश नाम धारक की राशि मेष होती हैं इस नाम के व्यक्ति अग्नि तत्व के साक्षी और स्वामी ग्रह मंगल के अधीन होते हैं। मेष राशि के व्यक्ति ईमानदार कर्तव्य निष्ठा के बल पर बड़े से बड़ा मुकाम आसानी से हासिल कर लेते हैं।

इसप्रकार, यह कहा जा सकता हैं आयांश नाम के जातक जीवन पर्यन्त अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करते रहते हैं। जबकि, इनके जीवन में मंगल ग्रह हमेशा इनके साथ होकर हर कार्य को आसानी से करने में बहुत मददगार सिद्ध होते हैं। इस तरह यह राशि आयांश नाम के बच्चे के जीवन में सफलता ही सफलता का मार्गदर्शक बनता हैं।

क्र.संपहलुविवरण
1.अर्थसूर्य के प्रकाश,
भगवान का उपहार
2.लिंगलड़का
3.धर्महिन्दू
4.स्वामी ग्रहमंगल
5.राशिमेष
6.तत्वअग्नि
7.गुणचर
8.शुभ रंगलाल, नारंगी, पीला
9.शुभ अंक9
10.शुभ रत्नमूंगा
11.चिन्हभेड़ का सिर

आयांश नाम का शुभ अंक (Aayansh naam ka shubh ank):

आयांश नाम मेष राशि से जुड़ा होने के कारण इस नाम को अंक ज्योतिष 9 होती हैं। अंक 9 वाले व्यक्ति अपने जीवन में बहुत ही उत्साही, साहसी, निर्णायक, आत्मविश्वासी, और नेतृत्व के गुण वाले होते हैं। जबकि इस अंक के व्यक्ति अपना जीवन अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित किए हुए रहते हैं। वे अपने दोस्तों और परिवार के लिए बहुत ही वफादार, भरोसेमंद, और प्यारे होते हैं।

आयांश नाम वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व (Aayansh Name Personality)

आयांश नाम वाले व्यक्ति के व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता हैं ये आमतौर पर स्वतंत्र और आत्मविश्वासी प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें अपने ऊपर तथा अपने निर्णय पर दृढ़ विश्वास होता है। इसके अलावा इनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता भरपूर होती हैं। जबकि, आयांश नाम धारक के व्यक्तियों के अंदर कलात्मकता और रचनात्मकता जैसी भावना से युक्त होते हैं। इसप्रकार, यह कहना गलत नहीं होगा की इनका व्यक्तित्व सहानुभूतिपूर्ण और दयालुता से भरा होता हैं।

इन्हें भी देखें: विवान नाम रखने से पहले जरूर पढ़ें! जानें इसके शुभ प्रभाव

आयांश नाम धारक के गुण (Qualities of Ayansh Name Holder):

हिंदू पंचांग (पत्रावलि) 2024 के अनुसार देखा जाए तो आयांश नाम के व्यक्तियों के अंदर कई सार्थक गुण देखे जाते हैं। जिसके कारण इस नाम के व्यक्ति अपनी पहचान अपने परिवार और समाज में ऊँचा बनाये रखते हैं। जबकि, इस नाम धारक के अंदर के गुण निम्नलिखित हैं।

स्वतंत्र विचारधारा के धनी होते हैं।
दयालु और सहनशील होते हैं।
बुद्धिमान और तेजस्वी
परोपकार की भावना से युक्त
सामाजिक होते हैं
मेहनती और लगनशील

ध्यान दें: ऊपर दिया गया आयांश नाम के सुझाव नये हिंदू पंचांग (पत्रावलि) वर्ष 2024 से मदद लेते हुये जानकारी देने की कोशिश की गई हैं। जबकि ज्योतिषविद्या बहुत जटिल विद्या हैं आमतौर पर, सभी पंचांग (पत्रावलि) के द्वारा प्रदान की गई जानकारी समान नहीं हो सकती। इसलिए, किसी भी निर्णय लेने से पहले अच्छे योग्य ज्योतिषी से सलाह लेना चाहिए। इस लेख की जानकारी आपके बच्चे के नामकरण के लिए दी गई है किसी भी त्रुटि के लिए बच्चाघर की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

आयांश नाम से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

निष्कर्ष (Conclusion):

नाम व्यक्ति का परिचय कराता हैं, जिससे वह व्यक्ति जाना जाता हैं। जबकि, नाम सुंदर सार्थक अर्थों वाला हो तो व्यक्ति के व्यक्तिव का थोड़ा बहुत पता लगाया जा सकता हैं। इसलिए आज हमने आपको एक सकारात्मक अर्थों वाला नाम आयांश के बारे में उसके अर्थ, राशिफल, शुभ अंक और व्यक्तित्व जैसी सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में प्रदान किए हुए हैं। हमें उम्मीद हैं यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी और आपको अपने बच्चे के नाम को खोजने में सहायक हुई होगी, धन्यवाद!

Content Review Details

Last Reviewed: 27 May 2024

Next Review: 27 May 2025

Our team has reviewed this content. This is updated information to date. See more about our editorial policy.

Leave a Reply