आरोही नाम का खूबसूरत अर्थ – Aarohi/Arohi Meaning in Hindi

aarohi-meaning-in-hindi
Image sources: canva.com

नाम किसी भी व्यक्ति की एक पहचान होती हैं। जिसके अलग-अलग अर्थ और राशिफल होते हैं। बच्चे का नाम चुनना एक बहुत बड़ा फैसला होता हैं। क्योंकि, बच्चे के नाम का सकारात्मक अर्थ और व्यक्तित्व को समझना इसके साथ-साथ नाम धारक के गुणों को जानना आदि। आज के इस आधुनिक युग में बच्चे का नामकरण बिना किसी परियोजन के भी लोग कर देते हैं। जोकि ज्योतिषविद्या के अनुसार सही नहीं होता हैं। जबकि नामकरण विधि-विधान से पूजा पाठ के साथ किया जाना चाहिए। इसलिए, आज हम आपको एक ऐसे नाम के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि बहुत सकारात्मक अर्थ वाला हैं, वह नाम हैं आरोही

आरोही नाम का अर्थ (Meaning of Aarohi Name):

आरोही – शब्द का अर्थ है ‘ऊपर उठने वाला’ या ‘विकास करने वाला’ इस नाम के बच्चे अपने जीवन में हमेशा प्रगतिशील रहते हैं। इस नाम के अर्थ की तरह आरोही नाम के जातक अपने जीवन में हर काम कुछ अलग ढंग से करती हैं। जिससे वे अपने जीवन में नया मुकाम बनती हैं। जबकि, इस नाम का चयन करने वाले माता-पिता अपने बच्चे के लिए उच्चता और प्रगति की कामना करते हैं। यह नाम लड़कियों के जीवन में सफलता प्राप्त करने का बहुत बड़ा कारक सिद्ध होता हैं। भारतीय संस्कृति में इस नाम का बहुत महत्व होने के कारण यह नाम अधिकतर माता-पिता अपने बच्चे को देते हैं।

और देखें: प्रीति नाम का अर्थ, शुभ अंक और व्यक्तित्व -Meaning Of Priti In Hindi

आरोही नाम की लड़कियों का राशिफल (Aarohi Naam ki Ladkiyo ki Rashi):

आरोही नाम हिंदू धर्म की लड़कियों के नामकरण के लिए अधिकतर प्रचलित हैं। जबकि, इस नाम के लड़कियां मंगल ग्रह के अधीन होती हैं जिसके कारण आरोही नाम की लड़कियों की राशि मेष होती हैं। इसके तदानुसार, इस नाम की लड़कियां की राशि मेष होने के कारण अग्नि तत्व को साक्षी मानकर आगे बढ़ती हैं। प्रमुखता तौर पर आरोही नाम के गुण चर होते हैं जो इनको जीवन में मार्गदर्शक करते हैं। इन लड़कियों के अक्सर उच्च आकांक्षाएँ और बड़े लक्ष्य होते हैं, वे जीवन में ऊँचाइयों को छूने की चाह रखती हैं और अपने कार्यों में उत्कृष्टता की तलाश करती हैं।

क्र.संपहलुविवरण
1.अर्थऊपर उठने वाला,
विकास करने वाला
2.लिंगलड़की
3.धर्महिन्दू
4.स्वामी ग्रहमंगल
5.राशिमेष
6.तत्वअग्नि
7.गुणचर
8.शुभ रंगलाल, नारंगी, पीला
9.शुभ अंक9
10.शुभ दिनमंगलवार

आरोही नाम के लड़कियों के शुभ अंक (Aarohi Naam ke Shubh Ank):

आरोही नाम मेष राशि से जुड़ा होने के कारण इस नाम का लकी नंबर 9 होता हैं। अंक 9 वाले व्यक्तियों के स्वभाव को देखा जाये तो ये बहुत दयालु और परोपकारी प्रवृत्ति के होते हैं। जबकि इनके राशि के अनुसार अधिकतर व्यक्तियों के नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ से शुरू होते हैं। इस प्रकार अगर देखा जाये इस नाम धारक के व्यक्ति मंगल ग्रह तथा अग्नि तत्व के अधीन होते हैं। जबकि वे अपने जीवन के हर पहलू में सामंजस्य और संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं।

आरोही नाम के लड़कियों के व्यक्तित्व (Aarohi Naam ke Ladkiyo ke Vyktitv):

व्यक्ति का व्यक्तित्व उसके रहन-सहन बोल चाल और उसके आचरण के माध्यम से पता लगाया जा सकता हैं। जबकि अगर हम अपने व्यक्तित्व को निखारना चाहे तो हमे दूसरों से कुछ अलग करना होगा। जबकि आरोही नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व की बात करे तो इस नाम की लड़कियां प्रतिभा की धनी होती हैं। इनके अंदर दूसरों को प्रेरित करने की प्रबल भावना होती हैं। इनके साथ हर कोई रहना चाहता हैं।

इन्हें भी देखें: नेहा नाम का मतलब, अर्थ और राशिफल – Neha Meaning In Hindi

आरोही नाम धारक के गुण और स्वभाव (Aarohi Naam ke Gun aur Svbhav):

हर व्यक्ति के अंदर कोई न कोई अच्छाई जरूर होती हैं जिसके कारण वह परिवार और समाज मे ऊँचा माना जाता हैं। बशर्ते, व्यक्ति को उसको पहचाने की जरूरत होती हैं। यह वही अच्छाई हैं जो व्यक्ति को शिखर तक ले जाती हैं। आरोही नाम के अधिकांश लोगों के अंदर अपनेपन की भावना प्रबल होती हैं। जिसके माध्यम से वे जानी जाती हैं। यही वह कारण हैं की इनके साथ लोगों को रहना और इनको अपना दोस्त बनाना सभी चाहते हैं।

आरोही नाम के लड़कियों के अनेकों गुण देखें जाते हैं, इनमे से कुछ प्रमुख गुण निम्नलिखित हैं:

अपनेपन की भावना
सामाजिक
दयालु और मददगार
कभी हार न मानने वाली
परिश्रमी, लगनशील
ऊंची सोच वाली
तुरंत निर्णय लेने वाली

ध्यान दें: ऊपर दिया गया आरोही नाम के सुझाव नये हिंदू पंचांग (पत्रावलि) वर्ष 2024 से मदद लेते हुये जानकारी देने की कोशिश की गई हैं। जबकि ज्योतिषविद्या बहुत जटिल विद्या हैं। आमतौर पर, सभी पंचांग (पत्रावलि) के द्वारा प्रदान की गई जानकारी समान नहीं हो सकती। इसलिए, किसी भी निर्णय लेने से पहले अच्छे योग्य ज्योतिषी से सलाह लेना चाहिए। इस लेख की जानकारी आपके बच्चे के नामकरण के लिए दी गई है किसी भी त्रुटि के लिए बच्चाघर की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

आरोही नाम से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

निष्कर्ष (Conclusion):

आरोही नाम के अर्थ राशिफ़ल, शुभ अंक और उसके व्यक्तित्व जैसी जानकारी देखने के बाद आपको समझ आ गया होगा की यह नाम क्यों इतना महत्वपूर्ण हैं। जबकि इस लेख में हमने आपको इस नाम से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देने की कोशिश की हैं। यह एक सार्थक और अर्थपूर्ण नाम हैं जिससे व्यक्ति के व्यक्तित्व का भी पता आसानी से लगाया जा सकता हैं। अगर आपको इस नाम की सभी पहलू पसंद आ रहे हो तो आप इस नाम को अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं, धन्यवाद!

Content Review Details

Last Reviewed: 28 May 2024

Next Review: 28 May 2025

Our team has reviewed this content. This is updated information to date. See more about our editorial policy.

Leave a Reply