Medium Brush Stroke

बच्चे को तेल मालिश के फ़ायदे

क्या आपको पता हैं बच्चे को प्रतिदिन तेल मालिश के कितने फ़ायदे होते हैं? अगर नहीं, तो आज हम बच्चे के तेल मालिश करने के कुछ फ़ायदे जानेंगे।    

बच्चे को तेल मालिश से बहुत सारे स्वस्थ लाभ होते हैं। जिनमें से कुछ इस प्रकार है।

तेल मालिश का पहला और प्रमुख लाभ बच्चे के मांसपेशियां और हड्डियाँ मजबूत होती हैं। इसके साथ-साथ रक्त संचार भी अच्छी तरह से होता हैं। 

तेल मालिश का दूसरा लाभ बच्चे के पाचन तंत्र में सुधार होता हैं। जिसके कारण बच्चे को अधिक खाने-पीने की इच्छा होती हैं। 

शिशु के अंदर अक्सर गैस या पेट ऐठन की समस्या देखी जाती हैं। जबकि, तेल मालिश से इस समस्या में बहुत लाभ मिलता हैं। 

बच्चे को तेल मालिश के एक और प्रमुख लाभ हैं। इसके कारण माँ और बच्चे के बीच अटूट रिश्ता मजबूत होता हैं और अधिक प्यार बढ़ता हैं। 

बच्चे को तेल मालिश करने के लिए आप बादाम, जैतून, नारियल या सरसों का तेल मौसम के अनुसार चुन सकते हैं।  

बच्चे को तेल मालिश के सही तरीके के लिए किसी डॉक्टर या नर्स से सलाह ले सकते हैं।