Medium Brush Stroke

नवजात शिशु और किशोर को कितना सोना चाहिये?

बच्चे को कितने घंटे सुलाना चाहिए? हर माँ इसके बारे में  जानना चाहती हैं। इसलिए, इसके बारे में जानकारी होना बहुत ही जरूरी हैं। 

बच्चे के मानसिक विकास के लिए पर्याप्त नींद की बहुत आवश्यकता होती हैं। जोकि बच्चे के उम्र के अनुसार उसके सोने का समय निर्धारित किया जा सकता हैं।   

बाल रोग विशेषज्ञ के अनुसार नवजात शिशु को 0 से 4 महीने के बच्चे को  16 से 18 घंटे नींद की जरूरत होती हैं। दिन में  7 से 9 घंटे और रात में 8 से 9 घंटे हो सकता हैं। 

जबकि,  4 से 12 महीने के बच्चे को  12 से 16 घंटे की नींद की जरूरत होती हैं। दिन में 4 से 5 घंटे और रात में 9 से 10 घंटे हो सकता हैं।    

1 से 2 साल के बच्चे को 11 से 14 घंटे की नींद की जरूरत होती हैं। दिन में 2 से 3 घंटे और रात में 11 घंटे हो सकता हैं।

3 से 5 साल के बच्चे को  10 से 13 घंटे की नींद की जरूरत होती हैं। दिन में 0 से 1 घंटे और रात में 10 से 13 घंटे हो सकता हैं।

6 से 12 साल के बच्चे को 9 से 12 घंटे की नींद की जरूरत होती हैं। दिन में NA और रात में 10 से 11 घंटे हो सकता हैं।

बच्चों के पर्याप्त नींद लेने के अनेकों फ़ायदे होते हैं। जिसके लिए हर माँ को अपने बच्चे के नींद पर ध्यान देना चाहिए।