धैर्य का दूसरा नाम है “धृति”! जाने इसके गहरे अर्थ, शुभ अंक और राशिफल को 

dhriti-meaning-in-hindi
Image sources: freepik.com

धृति“- यह नाम सुनते ही मन में एक शांत और स्थिरता की छवि उभरती है। यह शब्द धैर्य का पर्याय है, जो जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यंत आवश्यक गुण है। धैर्य एक ऐसा गुण है जो हमें जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद करता है, और हमें कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहने और सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है। इसलिए, आज हम बच्चाघर के इस लेख में “धृति” शब्द के गहरे अर्थ, शुभ अंक और राशिफल के बारे में जानेंगे।

धृति नाम का अर्थ – (Meaning of Dhriti):

धृति एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है साहस, मनोबल, स्थिरता, कमान, खुशी, धैर्य और दृढ़ संकल्प। हिंदी में, धैर्य को “धृति” भी कहा जाता है। धृति का शाब्दिक अर्थ है “धारण करने की शक्ति”। यह मन की दृढ़ता, चित्त की अविचलता, और धीरज को दर्शाता है। धृति नाम की लड़कियां अपने नाम के मतलब की तरह ही जीवन में अग्रसर होती हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हर कठिनाई का सामना करती हैं।

इन्हें भी देखें: काव्या नाम की लड़कियाँ कैसी होती हैं? जानिए काव्या नाम का मतलब और इसके गुण 

धृति नाम की राशिफल (Dhriti naam ki Rashifal):

धृति नाम की राशि धनु है। धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। धनु राशि के लोग भाग्यशाली, विद्वान, साहसी और विशाल हृदय वाले होते हैं। ये लोग धैर्य और लगन के साथ किसी भी काम को बड़े अंजाम तक ले जाते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, धनु राशि के व्यक्ति हर परिस्थितियों में शांत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं। धनु राशि के जातक आशावादी, स्वतंत्र और साहसी होते हैं।

क्र.संपहलुविवरण
1.अर्थधैर्य, स्थिरता, साहस
2.लिंगलड़की
3.धर्महिन्दू
4.स्वामी ग्रहबृहस्पति
5.राशि चिन्हधनु
6.तत्वअग्नि
7.गुणसात्विक
8.शुभ रंगपीला
9.शुभ अंक6
10.शुभ दिनमंगलवार
11.शुभ रत्नपुखराज
12.नक्षत्ररोहिणी, हस्त, चित्रा
13.चिन्हधनुष
14.शुभ दिशापूर्व

ध्यान दें: ऊपर टेबल में दिया गया जानकारी ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नये हिंदू पंचांग (पत्रावलि) वर्ष 2024 से मदद लेते हुये जानकारी देने की कोशिश की गई हैं। जबकि ज्योतिषविद्या बहुत जटिल विद्या हैं। आमतौर पर, सभी ज्योतिषयों के द्वारा प्रदान की गई जानकारी समान नहीं हो सकती। इसलिए, किसी भी निर्णय लेने से पहले अच्छे योग्य ज्योतिषी से सलाह लेना चाहिए।

धृति नाम का शुभ अंक – (Dhriti name lucky number):

धृति नाम का शुभ अंक 5 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 5 वाले लोग बुद्धिमान, चतुर, और विचारशील वाले होते हैं। इन लोगों को नई चीजें सीखने, घूमने, जोखिम उठाने तथा सामाजिक कार्यों में भाग लेने और अपने लक्ष्य को पाने का जुनून होता है। इसके साथ-साथ इस नाम धारक के लोगों को अपने जीवन में बदलाव, रोमांच, आजादी, और अनोखापन बहुत पसंद होता हैं।

और भी देखें: श्रुति का अर्थ (मतलब) और राशिफल – Shruti Meaning In Hindi

धृति नाम के व्यक्ति का व्यक्तित्व – (Dhriti naam ke vykti ki personality):

अगर आप धृति नाम धारक के व्यक्तित्व के बारे में जानने की इच्छा हैं तो आप इस व्यक्ति के नाम से ही समझ सकते हैं। क्योंकि, हिंदू धर्म में व्यक्ति के नाम से व्यक्ति के व्यक्तित्व का अनुमान लगा सकते हैं। धृति नाम धारक के लोग अपना परिचय शांत, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ दूसरे के सामने पेश होते हैं। जोकि व्यक्ति के आचरण और उसके व्यवहार का बहुत बड़ा प्रभव छोड़ता हैं। धैर्य रखने वाला व्यक्ति हमेशा सकारात्मक सोच रखता है और कठिन परिस्थितियों में भी आशा नहीं खोता।

धृति नाम के लड़कियों का स्वभाव – (Nature of girls named dhriti)

माना जाता है कि धृति नाम की लड़कियाँ धैर्यवान, दृढ़ संकल्पित और साहसी होते हैं। साथ ही ये खुशमिजाज और संतोषी भी होती हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है कि किसी व्यक्ति का स्वभाव केवल उसके नाम से तय नहीं होता। बल्कि वह व्यक्ति किस वातावरण में रह रहा हैं। इसके साथ साथ उसकी मित्रता किस प्रकार के व्यक्तियों के साथ हैं इत्यादि कारक होते हैं।

ये भी देखें: दिव्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Divya Meaning In Hindi

धृति नाम के व्यक्ति के गुण – (Dhriti naam ke vykti ke gun):

धृति केवल धैर्य रखने से कहीं अधिक है। यह एक ऐसा गुण है जो हमें जीवन में आने वाली बाधाओं को पार करने के लिए प्रेरित करता है। यह हमें सिखाता है कि हम हार न मानें और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करते रहें।

धैर्यवान
दृढ़ संकल्पी
साहसी
स्थिर
आत्मविश्वासी
ऊर्जावान
स्वतंत्र

धृति हमें जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव को स्वीकार करने में भी मदद करती है। यह हमें सिखाता है कि हम खुशी और दुख दोनों ही भावनाओं का अनुभव करते हैं, और हमें दोनों को ही समान रूप से स्वीकार करना चाहिए।

धृति नाम से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

निष्कर्ष (Conclusion):

धैर्य जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यंत आवश्यक गुण है, धृति धैर्य का पर्यावाची है। धृतिवान व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और स्थिरता बनाए रखता है और अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहता है। धृति शब्द का अर्थ, शुभ अंक और राशिफल जानने के बाद आप समझ गए होंगे कि धैर्य जीवन में कितना महत्वपूर्ण है। यदि आप जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको धैर्यवान बनना होगा। अंत में, मैं आपसे यह कहना चाहूंगा कि “धैर्य ही सफलता की कुंजी है।”

Content Review Details

Last Reviewed: 26 February 2024

Next Review: 26 February 2025

Our team has reviewed this content. This is updated information to date. See more about our editorial policy.

Leave a Reply